बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कोंच/जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा के पास गुरुवार की सुबह करीब 8 :30 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिस कारण ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची कोंच पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा के पास की है, जहां कोंच से ट्रैक्टर में सरिया लादकर चालक नदीगांव जा रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर नदीगांव निवासी 45 वर्षीय चालक वीरेंद्र पुत्र बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर पहुंची कोंच पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है, वही बताया गया कि मृतक वीरेंद्र भाड़े पर ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
