बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कोंच/जालौन। थाने और कोतवालियों के पुलिस अधीक्षक द्वारा किए जा रहे वार्षिक निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को कोंच कोतवाली का एसपी ने वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों को जांचा साथ ही छिटपुट कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कोंच कोतवाली का वार्षिक मुआयना किया जिसके क्रम में उन्होंने सबसे पहले कोतवाली परिसर की साफ सफाई, कार्यालय में रखे अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, मेस, बैरक, हवालात, शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने देखा कि परिसर में बड़े पैमाने पर गंदगी व्याप्त है अभिलेख अपूर्ण थे जिसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर की इसके बाद उनकी नजर कोतवाली परिसर एवं बैरक के पास कबाड़ हो रहे वाहनों पर पड़ी जिस पर उन्होंने माल खाना मुंशी एवं प्रभारी निरीक्षक को प्रक्रिया के तहत उनके निस्तारण के निर्देश दिए | अब बारी थी मेस की लेकिन वह भी खस्ताहाल मिली जिसपर उन्होंने प्रस्ताव बनाकर इसके दुरुस्त करने के निर्देश दिए | इसके बाद उन्होंने चौकी इंचार्जों और बीट कांस्टेबलों से भी क्षेत्र की जानकारी ली तदोपरांत कोंच कोतवाली के चौकीदारों से मुखातिब हुए और उनकी समस्याएं सुनी व उन्हें भी अपराध एवं अपराधियों पर नजर रखने एवं समय से थाने पर उनकी सूचना देने की ताकीद की इसके बाद शॉल उड़ाकर सभी को सम्मानित किया | इस दौरान क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र पचौरी, प्रभारी निरीक्षक अरुण राय, अतिरिक्त निरीक्षक क्राइम लल्लू राम रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिलाष मिश्रा, सागर चौकी प्रभारी अवनीश पटेल, सुरही चौकी प्रभारी राजीव दीक्षित, खेड़ा चौकी प्रभारी संतराम कुशवाहा, मंडी चौकी प्रभारी नीतीश कुमार, भेड़ चौकी प्रभारी सुशील कुमार, उपनिरीक्षक भीमपाल सिंह, मनीष तिवारी, बीपी चतुर्वेदी सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा |
