बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
गोहन/जालौन। सोमवार को थाना गोहन में आगामी शिवरात्रि, शब ए बारात, रविदास जयंती आदि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं जाने को लेकर लोगों से अपील की गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस सभी पर नजर रखेगी। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गोहन थाना में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष संजय यति ने कहा कि त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार शिवरात्रि एवं शब ए बारात एक साथ शुरू हो रहे हैं। त्योहारों को सभी लोग आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। त्योहार में किसी भी तरह कि अफवाह नही फैलाने चाहिए जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। त्योहार में हुड़दंग और अफवाह फैलाने पर पुलिस की नजर रहेगी।
