बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 6 फरवरी गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी बामौर विकासखण्ड के ग्राम इसकिल में प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण करने पहुंचे जहां उनका फोकस सरकार द्वारा कृष्ण सुदामा शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने को लेकर रहा और उन्होंने बच्चों की समस्याओं के बारे में तहकीकात की जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था से लेकर मिड डे मील व्यवस्था को स्वयं परखा इस दौरान उन्होंने बच्चों को कक्षाओं में जाकर उनको मिल रही शिक्षा के बारे में बारीकी से परखा और खुद शिक्षक बनकर क्लास में लगभग एक घंटा स्कूल में बच्चों के बीच रहे और बच्चों को स्वयं डिप्टी कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका अदा करके स्कूल में लगे ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाई कराई और बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही शिक्षा के बारे में ए टू जेड जानकारी हासिल की उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और खेलकूद पर भी विशेष ध्यान देने के लिए शिक्षकों से कहा इसके बाद वह एरच स्थित गौशाला में गोवंशो के बीच अधिशासी अधिकारी एरच अरविंद कुमार के साथ पहुंचे और गोवंशों को उनको मिलने बाली खानपान व्यवस्था को भी देखा उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया की गोवंशों को हरा चारा भी उपलब्ध कराया जाए और मौसम अनुसार गोवंशो की सेहत को देखते हुए उन्हें पूरी संरक्षणता प्रदान की जाए साथ ही पशु चिकित्सालय से डॉक्टर को हफ्ते में कम से कम दो बार निरीक्षण कर गोवंशो का स्वास्थ्य के बारे में ध्यान दिया जाए बताते चलें पिछली बार गोवंशों का निरीक्षण करने आए डिप्टी कलेक्टर ने एक गोवंश को अस्वस्थ पाए जाने पर मौके पर तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर इलाज की व्यवस्था कराई थी उन्होंने गौशाला के बारे में कडा़ रुख अपनाते हुए अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार से गौशाला की व्यवस्था के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आज वह पूरे दिन प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गोवंशों की संरक्षणता के साथ-साथ हर गरीब अमीर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर मिल सके कृष्ण सुदामा शिक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण में चौकस दिखे।
