बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
नरसिंहपुर । प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन दिलाने के नाम पर आमजनों से ठगी करने वाले अंतराज्जीय गिरोह के सरगना को नरसिंहपुर पुलिस की विशेष टीम ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार, आरोपी से 20 मोबाइल, 29 सिमकार्ड एवं एक क्रेटा कार जप्त। दिनांक 30.01.2025 को प्रार्थी खीरसागर मेहरा पिता लक्ष्मण मेहरा, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम समनापुर, डांगीढाना, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मुझसे फोन काल के जरिये व व्हाट्सएप्प के जरिये प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का लोन पास करने एवं लोन दिलाने का लालच देकर उससे धोखाधड़ी पूर्वक दिनांक 22 नवम्बर 2024 से दिनांक 27 नवम्बर 2024 के मध्य 50100/- रुपये लेकर उसे आर्थिक क्षति पहुंचायी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/2025 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नरसिंहपुर पुलिस की विशेष टीम ने ठगी करने वाले अंतराज्जीय गिरोह का शातिर सरगना को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार –
आमजनों के साथ धोखाधडी कर उन्हे आर्थिक नुकसान पहुचाने वाले सायबर ठगों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु नरसिंहपुर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारियां एकत्रित की गयी एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी के दिल्ली, गाजियाबाद में होने की जानकारी मिली जिस पर तत्काल विधिवत कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया जहां रहकर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में गहनता से पतासाजी की एवं स्थानीय मुखबिरों से जानकारी मिली कि आरोपी वर्तमान में दिल्ली में है। सूचना पर पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर आरोपी ओमप्रकाश सिंह कुर्मी पिता सुरेश सिंह, निवासी गाजियाबाद उ.प्र. को दिनांक 03.02.2025 को पकडने में सफलता हासिल हुई।
आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका –
सायबर ठग गिरोह के सरगना की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना स्टेशनगंज के निरीक्षक थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, उप निरीक्षक विजय द्विवेदी, प्र.आर. आशीष मिश्रा, वरिष्ठ आरक्षक संजय पाण्डेय, आरक्षक हिमांशु वर्मा, आरक्षक अंकित विश्वकर्मा, महिला आर. सोनम रजक, नरसिंहपुर सायबर सेल की महिला आरक्षक कुमुद पाठक, दिल्ली सरिता विहार पुलिस के प्र.आर. अमर वालियान, आरक्षक धर्मेन्द्र कंसाना, महिला आरक्षक सपना की सराहनीय भूमिका रही।
