कालपी/जालौन। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होनें मालखाना के साथ अभिलेख व शस्त्रों को भी देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विगत कई दिनों से कोतवाली में सब कुछ दुरूस्त करने की कवायद चल रही थी जिसमें अभिलेखों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा था और सोमवार को जिले स्तर से आई टीम ने असलहों तथा कारतूस आदि का मिलान किया था और अब मंगलवार दोपहर मे पुलिस अधीक्षक डाक्टर दुर्गेश कुमार ने निरीक्षण किया है इस दौरान उन्होनें मालखाना में रखे सामान के रखरखाव और उनकी मौजूदगी के बारे में जानकारी ली।इसके बाद उन्होनें अभिलेखों का भी निरीक्षण किया जिसमें उनके रखरखाव के साथ विभिन्न रजिस्टरों में अपराध और अपराधियों के बारे दर्ज जानकारियों को देखा इसके अलावा उन्होनें कोतवाली परिसर में निरुद्ध वाहनो के निस्तारण करने के टिप्स देकर परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अन्त में कोतवाली स्टाफ के साथ बैठक कर लम्बित विवेचनाओ के अतिशीघ्र तथा गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने के निर्देश देते हुए जनता से अच्छा व्यवहार करने की भी नसीहत दी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र पाठक,अतिरिक्त निरीक्षक मुहम्मद अशरफ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक राजेश सिंह,विवेक मिश्रा,अंकित चौरसिया, रणधीर सिंह सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
