बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
राठ (हमीरपुर)। सवारियों से भरी राठ डिपो की बस उरई मार्ग स्थित रिहुंटा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दौरान बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। बाकी सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए गोहांड सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।
जनपद जालौन के उरई निवासी सरिता(50) पत्नी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह राठ अपने मायके आई थी। शनिवार की शाम वह राठ डिपो की बस में बैठ कर उरई जा रही थी। तभी चिकासी थाने के रिहुंटा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। वहीं बस में सवार जनपद महोबा के पनवाड़ी निवासी पुष्पेन्द्र (30) पुत्र मइयादीन भी घायल हो गया है। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया है। जहां सरिता को चिकित्सक ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।
