बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झांसी)। खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय मुख्य भवन के ग्राउंड में प्रथम लेदर बॉल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 9 फरवरी से 17 फरवरी 2025 तक बड़े ही धूमधाम और भव्य रुप से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर कार्यक्रम के सहसंयोजक नगर पालिका परिषद गुरसरांय के चैयरमेन प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप सिंह राजाजी चौहान और पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया सहित कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने आज 31 जनवरी शुक्रवार को फील्ड पर जाकर मौके पर बेहतरीन पिच तैयार कराना चालू कर दिया है। बताते चले प्रदेश और देश की ख्याति प्राप्त क्रिकेट टीमें और खिलाड़ी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे जिससे गुरसरांय,गरौठा क्षेत्र समेत झांसी जिले से लेकर पूरे बुंदेलखंड के बड़ी संख्या में युवा दर्शकों की भीड़ इस मैच में मौजूद रहेगी गुरसरांय में इतना बड़ा मैच पहली बार आयोजित होने से आम जनता की इस पर निगाहें टिकी हुई है।
Please follow and like us:
