रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। बेतवा प्रखंड नहर झांसी के अंतर्गत उपखंड तृतीय गुरसरांय के सहायक अभियंता मनीष चौधरी 17 जनवरी शुक्रवार को पूरे दिन नहर पर पुलियों की पेंटिंग से लेकर फॉल मरम्मत आदि का निरीक्षण करते देखे गए इस दौरान उनका फोकस प्रत्येक काम मापक के अनुसार जल्द से जल्द पूरा करने के लिए रहा मनीष चौधरी ने बताया वर्तमान में हरदुआ, खलार,इस्किल आदि नहरों की टेलफीडिंग हो गई है और अब गढ़वई नहर को चलाया जावेगा। सहायक अभियंता मनीष चौधरी के साथ अवर अभियंता भीम गौतम,सींचपाल,स्वदेश मौर्य और सूरज कुमार मौजूद रहे। उन्होंने अपने आधीस्थ स्टाफ को अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन कार्यो का अवलोकन करते हुए किसानों की सिंचाई संबंधी हर समस्या तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Please follow and like us:
