गुरसरांय (झांसी)। नगर में बड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मकान के ताले तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनकी बहिन माया देवी बड़े हनुमान जी मंदिर के पीछे रहती है।19 नवंबर को वह मकान में ताला लगाकर वृंदावन गयी थी।रात को घुसे चोरो द्वारा चोरी की घटना की गयी । घटना की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर दी। घटना की सूचना पास में रह रहे माया के भाई रमाकांत को हुई। उन्होंने मौक़े पर जा कर देखा तो घर के ताले टूटे हुए मिले। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दो मंगलसूत्र सहित सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद गायब मिले।घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। इसके बाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। गुरसरांय पुलिस ने पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र अनुसार अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस प्रकार पुलिस द्वारा कई मामलों में महीनों से पीड़ितों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज न करना पुलिस कार्यशैली पर सवाल पर सवाल उठते नजर आते हैं। उधर गुरसरांय थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधों की वाढ़ सी आ गई है लेकिन गुरसरांय पुलिस की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया और पीड़ितों को पुलिस आला अधिकारियों तक गणेश परिक्रमा करना पड़ रहा है।
