गुरसरांय (झांसी)। पटकाना के खेरापति मंदिर पर चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का सुदामा चरित्र की कथा के साथ समापन हो गया।सातवें दिन की कथा सुनाते हुए कथा व्यास आचार्य रामजीवन पस्तोर ने भगवान के परम सखा सुदामा जी का वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा जी परम संतोषी ब्राम्हण थे,इसलिए उन्हें धनवान कहा गया है।संतोषी धनवान एवं असंतोषी को शास्त्र में दरिद्र कहा गया है।उन्होंने कहा कि कलयुग में हरी नाम संकीर्तन ही सबसे बड़ा मुक्ति का साधन है।इस दौरान भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता भाव विभोर हुए।संगीतमय कथा में बैंजो पर नरेंद्र भाई ,पैड पर देवेंद्र कुमार एवं नाल पर बाबूलाल ने संगत की।भागवत का मूल पाठ आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री एवं पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने किया।कथा की आरती परीक्षित श्रीमती सीतेश कुमारी एवं पुष्पेंद्र सिंह घोष अध्यापक ने की। इस मौके पर मेजर अखिलेश पिपरैया, रामायणी पं रामेश्वर प्रसाद पाठक,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश मौर्य,शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा,लक्ष्मी नारायण घोष,गोविंद सिंह परिहार, सुधीर सिंह गजेंद्र सिंह गज्जू सेठ,सुजीत सिंह घोष ,द्वारका भगत ,देवेंद्र घोष,जय नारायण मुखिया ,रामायणी पं रघुनंदन चतुर्वेदी,अवध किशोर मुखिया, प्रेम नारायण सिंह घोष,मुकेश घोष ,राम अभिलाष ,सुरजीत सिंह ,शिवनारायण पस्तोर,अजीत सिंह , रब्बू महते , सज्जन सिंह ,सुरेंद्र सिंह,हरगोविंद सिंह,जय हिंद सिंह घोष,अशोक शर्मा,उमाशंकर मिश्रा,मंगल शर्मा ,डॉ सुरेश घोष, रविंद्र चतुर्वेदी,अन्नू सेन ,गोविंद सेन, शिवनारायण पस्तोर, निर्मल शर्मा,तिलक घोष,जगत राज सिंह वकील साहब घोष ,कुलदीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
