गुरसरांय (झांसी)। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार। पीड़ित रामबिहारी निवासी पटेल नगर गरौठा ने गुरसरांय पुलिस पर आरोप लगाया है कि थाना गुरसरांय द्वारा हमारी की लोडर (पिकअप) गाडी़ महिन्द्र सुप्रो गाडी नम्बर यूपी 93 डीटी 4205 को किसी अन्य एक्सीडेन्ट केस में जबरन फसाने एवं गैर कानूनी तरीके से थाने में जब्त कर रहे हैं जबकि मेरा एवं मेरे वाहन का घटना से कोई लेना-देना नहीं है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार झांसी को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया गया कि रामविहारी पुत्र प्यारेलाल निवासी मुहल्ला पटेल नगर गरौठा झांसी का मूल निवासी है। दिनांक 28.07.2026 को प्राथी झाँसी से अन्जू पटेल निवासी राजेन्द्र नगर गरौठा का गृहस्थी का सामान अपनी गाडी महिन्द्र सुप्रो गाड़ी नम्बर यूपी 93 डीटी 4205 में लादकर रामनगर रोड व गुरसरांय होते हुये गरौठा जा रहा था। इसी दौरान सामान मालिक अन्शु पटेल एवं उनके 2 अन्य साथी अपनी चार पहिया गाड़ी से पीड़ित के आगे-आगे चल रहे थे। रास्ते में सभी ने चिरगांव के पास वन्दना ढाबा पर खाना खाया। जिसका ऑनलाइन भुगतान अन्शु /उनके साथी द्वारा किया गया। हल्की-2 वारिश शुरू होने पर पीड़ित एवं सामान मालिक ने गाड़ी पर पीले रंग की तिरपाल डाल दी। इसके बाद गुरसरांय नगर पालिका और गरौठा नगर पंचायत की रसीद कटवाकर सीधे अन्शू पटेल के घर पर सामान खाली किया और ऑनलाइन भाड़ा प्राप्त कर पीड़ित अपने घर लौट आया। इसके बाद से पीड़ित अपने दैनिक भाड़े के कार्यों में लगा रहा।दिनांक 08.11.2028 को थाना गुरसरांय से उप निरीक्षक का फोन आया कि अपनी गाड़ी लेकर थाना गुरसरांय आ जाओ। पीड़ित जब अपनी लोडर गाडी महिन्द्र सुप्रो गाड़ी नम्बर यूपी 93 डीटी 4205 लेकर थाना गुरसरांय पहुंचा तो दरोगा जी ने गाडी देखकर बिना कुछ बताये वापस भेज दिया। फिर दिनांक 10.11.2026 को सीओ ऑफिस गरौठा के पास गाडी सहित बुलाकर चारों तरफ से जाँच की। जब पीड़ित ने बार-बार बुलाकर परेशान करने कारण पूंछा तो दरोगा जी ने बताया कि दिनांक 28.07.2026 को तुम्हारी जैसी ही एक लोडर गाड़ी से एक्सीडेन्ट हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी उन्होने कहा कि तुम अपनी गाड़ी इस एक्सीडेन्ट केस में लगवा दो ताकि मृतक के गरीब परिवार को क्लेम्प (मुआवजा) मिल जाए, मुकदमे का जो भी खर्चा होगा यह मैं दे दूंगा। प्रार्थी द्वारा निर्दोष होने के कारण साफ मना करने पर वह उस दिन वापस आ गया।इसके बाद दिनांक 13.11.2026 को पुनः फोन आया लेकिन शहर से बाहर होने के कारण प्रार्थी नही जा सका। फिर दिनांक 14.11.2026 को लगातार दो बार फोन करके दबाब बनाए जाने पर प्रार्थी डर के मारे अपनी लोडर गाडी़ और दिनांक 28.07.2026 के सामान मालिक को गवाह के तौर पर लेकर थाना गुरसरांय पहुंचा। दरोगा जी ने पुनः वही बात दुहराई और प्रार्थी के मना करने पर दरोगा जी ने प्रार्थी की लोडर गाडी महिन्द्र सुप्रो गाडी़ नम्बर यूपी 93 डीटी 4205 को गैर कानूनी तरीके से थाने में जब्त कर लिया और कहा कि जाओ कोर्ट से रिलीज करवा लेना।प्रार्थी द्वारा काफी मिन्नते करने और कुछ लोगो से कहलवाने के बाद भी दरोगा जी ने गाड़ी नही छोडी़। इसके बाद प्रार्थी ने दिनांक 28.07.2026 की घटना के एक्सीडेन्ट का सीसीटीवी फोटेज भी चैक किया तो उस मे साफ दिख रहा कि दिनांक 28.07.2026 को जिस गाड़ी से एक्सीडेन्ट हुआ वह कोई पुरानी लोडर है जबकि प्रार्थी की गाड़ी महिन्द्र सुप्रो गाडी़ नम्बर यूपी 93 डीटी 4205 बिल्कुल नई है। जिस पर रंगीन कलर पेन्ट से लिखा हुआ है और उस दिनांक वारिस की वजह से पीली तिरपाल भी मैने गाडी़ के पीछे बान्धी हुयी थी,सीसीटीबी फोटेज में गाडी़ के रंग रूप में भिन्नता साफ दिखाई देने और प्रत्यक्षदर्शी गवाहो के कहने के बावजूद दरोगा जी ने आज तक प्रार्थी की गाडी़ को गैर-कानूनी तरीके से बन्धक बना रखा है प्रार्थी एक गरीब व्यक्ति है और यह लोडर गाड़ी ही प्रार्थी एवं उसके परिवार के भरण पोषण का एक मात्र साधन है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार झांसी से सीसीटीबी फोटेज,लोडर गाड़ी के रंग रूप में भिन्नता साफ दिखाई देना,गवाहों के बयान को ध्यान में रखते हुये प्रार्थी के भरण पोषण के एक मात्र साधन गाडी महिन्द्र सुप्रो गाडी नम्बर यूपी 93 डीटी 4205 को तत्काल रिलीज करने के लिए थानाध्यक्ष गुरसरांय को आदेशित करने की गुहार लगाई है।
