गुरसरांय/टहरौली (झांसी)। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बबीना में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर तैनात प्रशिक्षु आईएएस आयुष सैनी को टहरौली का एसडीएम प्रशासन नियुक्त किया गया है। वहीं,यहां तैनात रहे एसडीएम आशीष कुमार सिंह को मोंठ में एसडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।वर्ष 2025 बैच के आईएएस अधिकारी आयुष सैनी सहारनपुर के निवासी हैं।कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में आने वाली समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनकी नियमित निगरानी की जाएगी। समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि ऐसे फरियादी जो स्वयं प्रार्थना पत्र नहीं लिख पाते हैं, उनकी सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी,ताकि उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने में परेशानी न हो।
Please follow and like us:
