गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉक्टर शिशिर पुरी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं,व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ओपी राठौर मौजूद रहे।निरीक्षण की शुरुआत आरबीएसके विभाग से की गई। इसके बाद डेंटल ओपीडी,एनसीडी क्लीनिक, प्रसव कक्ष,ऑपरेशन थिएटर (ओटी),अल्ट्रासाउंड कक्ष, बीपीएचयू लैब, कोल्ड चेन, मेडिसिन स्टोर, सामान्य ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण पटल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अस्पताल के पूरे परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता,स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया गया।सीएमओ ने विभिन्न विभागों में पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली को देखा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।इस अवसर पर नोडल अधिकारी झांसी डॉक्टर रवि शंकर, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ओपी राठौर,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी,डॉक्टर अमित निरंजन,डॉक्टर रवि अनुरागी,डॉक्टर रंजना सलोनिया,डॉक्टर ललित मोहन,डॉक्टर साधना राजपूत,डॉक्टर अनुराग गुप्ता सहित स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के बाद स्थानीय पत्रकारों द्वारा सीएमओ झांसी से गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट,वार्ड बॉय आदि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों की 80 फ़ीसदी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं जिसके चलते लोगों को दवाएं भी समय से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं क्योंकि फार्मासिस्ट की कमी से दावाओ स्टॉक की देखभाल से लेकर दवा की कमी होने से जिला मुख्यालय से दवा उठाने वाला कोई नहीं है जिससे समय से दवाएं अति आवश्यक होने के बाद भी गुरसरांय में उपलब्ध नहीं होने से लोगों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती है वही वार्ड बॉय स्टॉफ से लेकर एएनएम की भारी कमी से भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। इस पर सीएमओ झांसी शिशिर पुरी ने बताया स्टाफ की कमी दूर करने की दिशा में तेज प्रयास किए जा रहे हैं और जिले पर स्टाफ मिलने के बाद जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय को स्टॉफ उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन की जावेगी,जब उनके संज्ञान में लाया गया की इमरजेंसी वार्ड निर्माण हेतु गरौठा विधायक द्वारा धन उपलब्ध कराकर भूमि पूजन भी कर दिया गया है लेकिन भूमि पूजन के लगभग 6 माह से अधिक समय होने के बाद भी बिल्डिंग का निर्माण आखिर क्यों नहीं हो रहा है,इस पर उन्होंने कहा इस संबंध में जल्द ही जिला मुख्य विकास अधिकारी को सारी जानकारी देकर इस संबंध में भी कार्रवाई की जावेगी। निरीक्षण में उन्होंने यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर की बेहतरीन व्यवस्थाएं देख पूरी तरह वह संतुष्ट नजर आए।
