मोंठ/समथर। झाँसी जनपद के मोंठ-समथर क्षेत्र के ग्राम बरनाया निवासी एवं सहकारी समिति पहाड़पुरा के अध्यक्ष से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता भरत राजपूत को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण, सक्रियता एवं संगठनात्मक कार्यों में निरंतर योगदान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
जैसे ही भरत राजपूत की नियुक्ति की खबर क्षेत्रवासियों तक पहुँची, नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
नियुक्ति के उपरांत नगर में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया । इस अवसर पर पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे
