समथर (झांसी) – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के उपलक्ष्य में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई विद्यालयों में मनाया गया वाल दिवस कार्यक्रम। विद्यालयों के प्राचार्य द्वारा उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया और गुरुजनों सहित पुष्प माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। और वाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। वाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों के गुरुजनों एवं वक्ताओं द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में विद्यालय के बच्चों को बताया गया। समथर नगर में स्थित जी डी मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में बड़े हर्षोल्लास से वाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार व्यास द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। और समस्त गुरुजनों के संयुक्त में माल्यार्पण कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात गुरुजनों द्वारा सम्बोधन कर उनकी जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके बारे में बतलाया गया। विद्यालय के आचार्य रमाकांत त्रिपाठी ने अपनी वांणी से सम्बोधन कर बताया कि नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे।उनका मानना था कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। इन्हीं बच्चों में से कोई न कोई अपने देश की सेवा करेंगे और इतिहास में अपना नाम रोशन करेंगे।उनका सपना था कि देश के सभी बच्चों को उत्तम शिक्षा प्राप्त हो। जिससे हमारे देश के सभी बच्चे पढ़ लिखकर डॉक्टर,देश का सिपाही, फौजी और अफसर कुछ न कुछ बने और अपने देश की सेवा के काम आये। इसलिए नेहरू जी की जयंती पर हम सभी वाल दिवस मनाते हैं।वाल दिवस कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद व्यास द्वारा फल मिष्ठान कांपी,रवड़ पैनसिल आदि बच्चों को वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद व्यास गुरुजन रमाकांत त्रिपाठी, संजीव व्यास, कौशल किशोर त्रिपाठी, आशुतोष सर, उदय श्रोती, गुरुजन वहिने रीता व्यास,मंजिश पाल सौम्या श्रोती, नैन्सी झां, भावना शिल्पकार सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
