गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं क्षेत्र में करवा चौथ के व्रत रखकर महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना ईश्वर से की।करवा चौथ पर बाजार में जमकर खरीददारी हुई।बाजार में करवा के स्टाल लगाए गए,साथ ही फूल मालाओं की भी विक्री जमकर हुई। इस बार महंगाई के चलते आभूषणों से लेकर कीमती उपहार की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई जिससे सर्राफा की दुकानों और महंगे उपहार की दुकानों पर सन्नाटा छाया रहा।इस कठिन तपस्या का व्रत महिलाओं ने रखा जब चांद का दर्शन हो गया तभी उन्होंने जल ग्रहण किया।कई महिलाओं ने तालाब माता मंदिर एवं कल्याण राय मंदिर में एकत्रित होकर करवा व्रत का पारायण किया।
Please follow and like us:
