गुरसरांय (झांसी)। 29 अक्टूबर गुरुवार को श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज एवं इंग्लिश मीडियम के पूर्व प्रबंधक गोलोक वासी सुकुमार चंद्र जैन की आज प्रथम पुण्य स्मृति के अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया आपने 38 साल कड़ी मेहनत लगन से श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार समिति एवं श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार ट्रस्ट के माध्यम से दो संस्थाएं स्थापित कर शिक्षा जगत में अनोखा कार्य कर नाम रोशन किया इसके लिए हम सभी उन्हें आज याद कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार,प्रदीप श्रुति,प्रधानाचार्य जूनियर रविकांत पटेल,प्रधानाचार्य प्राइमरी आशुतोष शर्मा,निर्मल शर्मा,रविंद्र गुप्ता,रजनी चौहान,कल्पना पटेरिया, हेमलता पटेरिया,सुनीता शर्मा, अजय भदौरिया,पवन कुशवाहा,शिवम अग्रवाल, कौशल मिश्रा,रामजी,अशोक अग्रवाल,के के पाठक, चंद्रभान,शिवपाल दाऊ आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
