गुरसरांय (झांसी)। बुंदेलखंड के झांसी जिले की गरौठा तहसील विकासखण्ड बामौर के सबसे दूर गांव बेतवा नदी के किनारे देवरी ग्राम सभा में सदियों पुराना भोले शंकर भगवान का एक मंदिर है जिसे गांव से लेकर क्षेत्र के लोग श्रवण कुमार का आश्रम भी कहते हैं सदियों पुराने बने इस मंदिर की बनावट कला संस्कृति और पत्थरों पर अंकित कलाकृति अपने में न केवल आकर्षण का केंद्र है बल्कि इस भोलेनाथ के मंदिर को पुरातत्व से लेकर संस्कृति विभाग और धार्मिक क्षेत्र में विकसित करने के साथ-साथ इस पर शोध करने का विषय है लेकिन आश्चर्य की बात है इस संबंध में संबंधित विभागों से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र के विकास के लिए इस संबंध में अभी तक कुछ भी नहीं किया है इसको लेकर ग्रामीणों ने और क्षेत्र के जागरूक समाजसेवियों ने अब इस संबंध में शासन से लेकर पुरातत्व विभाग और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष और इस क्षेत्र के ऐतिहासिक,भौगोलिक,धार्मिक,स्थलों की जानकारी रखने वाले हरगोविंद कुशवाहा से जल्द इस क्षेत्र के विकास और शोध के लिए जल्द बड़ा कदम उठाने की मांग की है ताकि इस ऐतिहासिक महत्वपूर्ण स्थल का विकास के साथ-साथ बुंदेलखंड से लेकर पूरे प्रदेश में इस स्थान की पहचान व जानकारी का विस्तार हो सके।
