गुरसरांय (झांसी)। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा के आदेश अनुसार भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन नगर के खेर इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी की देखरेख में तथा गायत्री परिवार के परीक्षा संयोजक अलख प्रकाश शर्मा के संयोजन में किया गया, जिसमें बालक एवं बालिका मिलाकर 250 परीक्षार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान की परीक्षा में हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष पूरे देश में कराई जाती है जिसमें भारतीय संस्कृति के बारे में संस्कारों से युक्त भारत की संस्कृति के प्रश्न पूछे जाते हैं। समस्त परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाते हैं तथा टॉप चयनित अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाता है। इस दौरान परीक्षा सहायक सुनील कुमार व्यास ,सरजू शरण पाठक, संजय दोन्देरिया ,राज बहादुर सिंह, अर्चना मोदी ,सुरभि पटेल ,रजनी यादव, विवेक गुप्ता ने परीक्षा में सहयोग किया।
