झाँसी / सिमरधा- कम बिजली एवं लो वोल्टेज की समस्या की जूझ रहे किसानों ने ऋषि विश्वामित्र एफ पी ओ सिमरधा के बैनर तले दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा।क्रमिक अनशन में जय जवान जय किसान और सर्वोदय समाजसेवियों का साथ मिला किसानों ने अपनी मांग को पुनः दोहराते हुए बताया कि जब तक सिमरधा कृषि फीडर स्थाई एवं सुचारू आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है तब तक विद्युत विभाग के खिलाफ क्रमिक अनशन जारी रहेगा। बिजली कमी के चलते न तो किसान समय पर पलेवा कर पाता है न बुवाई ये क्रम लगातार कई वर्षों से चल रहा है विद्युत विभाग की लापरवाही से रवि फसल उत्पादन पर भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है जिससे कृषि कार्य के समय भी किसानों को मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा क्रमिक अनशन में सर्वोदय मंडल अध्यक्ष किशोरी भाई,जय जवान जय किसान तहसील अध्यक्ष अजीत लोधी,साधन समिति अध्यक्ष सुरेश लोधी,एफ पी ओ संचालक प्रहलाद राजपूत,झुंडनलाल वर्मा,निर्भय राजपूत,शंकर राजपूत,मदन राजपूत, सुरेंद्र राजपूत,रामकिशन राजपूत,श्रीप्रकाश मिश्रा,रामकुमार मिश्रा,हरनाथ राजपूत,कमलेश बापू सहित तमाम किसान क्रमिक अनशन में शामिल रहे।क्रमिक अनशन सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला ।।
