झांसी- एलाइट चौराहे से इलाहाबाद बैंक चौराहे तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।
सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
इसी समस्या को लेकर शहर के जागरूक नागरिकों ने 28 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी झांसी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
नागरिकों ने प्रशासन से संबंधित मार्ग का निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की अपील की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।
अब सवाल यह है कि जब शहर के प्रमुख मार्ग की हालत इतनी खराब है, तो जिम्मेदार विभाग की नजर आखिर इस समस्या पर क्यों नहीं पड़ रही?
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर जनता की शिकायत पर जल्द कार्रवाई होगी?
फिलहाल, स्थानीय लोगों को सड़क की मरम्मत का इंतजार है। अब देखना होगा कि जिलाधिकारी और संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं।
