झाँसी – थाना बबीना पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब के साथ तीन अभियुक्ताएँ गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 26.10.2026 को समय 07:15 बजे खजराहा रोड लोहा फैक्टरी के पीछे पहाड़िया के पास झाड़ियों में वाहद सिमरावारी थाना बबीना जिला झाँसी से दबिश के दौरान अभियुक्ता श्रीमती शीला पत्नी श्री सिरनाम मनौरिया (निवासी-कबूतरा डेरा पृथ्वीपुर नयाखेड़ा थाना बबीना जिला झाँसी, उम्र करीब 48 वर्ष) के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 50 पाउच में 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब नाजायज बरामद हुई।
तथा दिनांक 26.10.2026 को समय 12:10 बजे मनकुआ जाने वाला मार्ग वाहद ग्राम मनकुआं थाना बबीना जिला झाँसी से दबिश के दौरान अभियुक्ता श्रीमती पार्वती पत्नी कैलाश कबूतरा (निवासी ग्राम बैदौरा थाना बबीना जनपद झाँसी, उम्र लगभग 57 वर्ष) के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में पन्नी में 05 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब नाजायज बरामद हुई।
तथा दिनांक 26.10.2026 को समय 11:05 बजे कबूतरा डेरा सिमरावारी थाना बबीना जिला झाँसी से दबिश के दौरान अभियुक्ता श्रीमती आरती पत्नी सुनील (निवासी- कबूतरा डेरा सिमरावारी थाना बबीना जिला झाँसी, उम्र करीब 35 वर्ष) के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 43 पाउच में 8.6 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब नाजायज बरामद हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बबीना द्वारा गठित टीम के द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के रोकथाम अभियान के क्रम में उपरोक्त कार्रवाई की गई है।
पुलिस की कार्यवाहीः-
उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 346/2026 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 347/2026 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 348/2026 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
