गुरसरांय (झांसी)। मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने के लिए नगर के विभिन्न पोलिंग बूथों पर बैठकर बीएलओ ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर नाम जोड़े।पोलिंग बूथों का उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।वहीं सुपरवाइजर हामिद खान,लेखपाल भुवनेंद्र मिश्रा,पार्षद वृजेन्द्र यादव ने भी पोलिंग बूथों पर बीएलओ से जानकारी ली तथा मतदाताओं से उनकी सुविधा के बारे में पूंछा।खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन में बूथ 321 पर वंदना लखेरे,322 पर ब्रजेश कुमार,323 पर संजीव कुमार,324 उमेश कुमार,एवं 325 पर दिनेश कुमार बी एल ओ कार्य किया।वहीं के आई सी बालिका विभाग के बूथों में 335 पर राकेश कुमार,336 पर सीमा देवी,337 पर कौशल किशोर एवं 338 पर उमा सोनी ने कार्य किया।वहां पर 24 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए।बूथों पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बीएलओ से जानकारी प्राप्त कर सहयोग करने की बात कही। वही आज देखा गया डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में मतदाता सूची में नाम बढाए जाने को लेकर विभिन्न बूथों पर बीएलओ से सीधे संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को लेकर सक्रिय करते नजर आए और वह गरौठा तहसील के गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम एवनी प्राइमरी स्कूल में भी पहुंचे और मौके पर निरीक्षण कर बीएलओ से कार्य प्रगति की जानकारी ली और धरातल पर शत-प्रतिशत सफलता हेतु गुरु मंत्र भी दिए। वहीं जूनियर स्कूल गरौठा का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
