झाँसी- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में आज ‘किसान तक’ के सौजन्य से ‘किसान कारवां 2.0 – जोनल किसान महासभा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महापंचायत में पूरे बुंदेलखंड अंचल से सैकड़ों प्रगतिशील किसान शामिल हुए और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी रहे। इस अवसर पर मंत्री जी ने ऋषि विश्वामित्र फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) से जुड़े किसानों को विशेष रूप से मंच पर आमंत्रित कर सप्रेम भेंट की और उनके कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की।
#सिमरधा_गौ_आश्रय_केंद्र_बनेगा_हाइटेक_गौशाला
#कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने सिमरधा क्षेत्र से आए किसानों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सिमरधा गौ आश्रय केंद्र को जल्द ही हाइटेक गौशाला के रूप में विकसित किया जाएगा।
#मंत्री जी ने कहा कि सिमरधा गौशाला में गौवंश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जल्द ही वे स्वयं सिमरधा का दौरा करेंगे।
