झाँसी –21 अक्टूबर से दो घंटे 8 बजे प्रातःकालीन से 10 बजे तक का कार्य बहिष्कार एवं 22 अक्टूबर को 11 बजे महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन, लखनऊ का घेराव।
राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों के समाधान हेतु चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक काली फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बावजूद मांगों पर अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई न होने के कारण संघ ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। संघ द्वारा शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष नर्सिंग संवर्ग की लंबित समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा, सम्मान एवं न्यायोचित मांगों को पूरा करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम प्राप्त न होने के कारण नर्सिंग अधिकारियों में असंतोष व्याप्त है।
इसी क्रम में चरणबद्ध आंदोलन के अगले चरण में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को महानिदेशालय (स्वास्थ्य भवन) लखनऊ का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के नर्सिंग अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में सहभागिता करेंगे। राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश ने समस्त नर्सिंग अधिकारियों से अपील की है कि वे आपसी एकता एवं एकजुटता बनाए रखते हुए आंदोलन को सफल बनाएं। संघ का उद्देश्य नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों का समाधान कराना तथा नर्सिंग अधिकारियों को उनका न्यायोचित अधिकार और सम्मान दिलाना है। संघ यह भी स्पष्ट करता है कि आंदोलन के दौरान मरीजों के हितों एवं अस्पतालों की आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन एवं अति आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न होने देने का प्रयास किया जाएगा। राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश को आशा है कि शासन एवं संबंधित अधिकारी नर्सिंग संवर्ग की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे, जिससे आंदोलन को समाप्त करने की दिशा मैं सार्थक पहल हो सके अध्यक्ष- अनीता शर्मा, उपाध्यक्ष- मैफलीन, कोषाध्यक्ष- रूबेला दास, सुनीता स्कॉट, सीनरी नर्सिंग ऑफिसर अनीता बेरो, शशि मासी, प्रियंका पांडे, ज्योति, सुरेंद्र, मोहित, प्रवीण, शाहिद, सुरेश, अनुज, राखी, बैलरी राओ, गीता यादव, अभा सिस्टर, मुक्ति सिस्टर, पूर्णिमा सिस्टर, गीता सिस्टम, अनामिका सिस्टर, पूनम यादव सिस्टम, नीता रानी, निशा अग्रवाल, सोनी उत्तम सिस्टर,
कुसुम, अजय, शालिनी, रीना, रजनी भूहूरी सिस्टर, आदि लोग मौजूद रहे
