गरौठा – ग्राम बंगरा में बिजली के नीचे लटकते तारों की चपेट में आने से सोमवार सुबह एक नीलगाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धूराम के खेत के पास विद्युत लाइन के तार नीचे होने के कारण यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि विगत दिनों पहले पसौरा गांव में 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद विद्युत विभाग ने तारों की ऊंचाई बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे एक और जीव की जान चली गई। इस संबंध में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि किसानों की फसलें खड़ी होने के कारण खेतों में कार्य नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसान तैयार होते हैं, तो तत्काल नए विद्युत पोल लगवाकर लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य कराया जाएगा।
Please follow and like us:
