झाँसी-विकास खण्ड बड़ागाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय लकारा में प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव एवं मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह राजपूत (एआरपी) एवं ग्राम विकास अधिकारी सुधांशु रिछारिया उपस्थित रहे।
मेगा पीटीएम में होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षिक एवं सर्वांगीण प्रगति अभिभावकों के साथ साझा की गई। बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति एवं सुधार के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अभिभावकों को उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। प्रत्येक कक्षा से एक छात्र एवं एक छात्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन और नियमित उपस्थिति के लिए उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीपा कुशवाहा ने किया तथा ज्योति पटेल ने अभिभावकों का स्वागत किया। रंजन मिश्रा, भुवनेश्वरी शर्मा, संगीता त्रिपाठी, राजकुमारी चतुर्वेदी, शिवानी देवी, रंजना मिश्रा एवं गौरव योगी सहित विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यालय एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प व्यक्त किया गया।
