झाँसी –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत थाना सीपरी बाजार पुलिस बल द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 52 वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें से 40 वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, बिना नंबर प्लेट एवं आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध न कराने वाले 12 वाहनों के विरुद्ध कुल ₹65,500/- का चालान किया गया तथा इनमें से 05 वाहनों को मौके पर ही सीज करने की कार्रवाई की गई।
झाँसी पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहे.
