झांसीl जनपद के सभी ब्लॉकों में आज मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में अधिकारियों एवं शिक्षकों अभिभावकों की मौजूदगी में मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ इसी क्रम में नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीबाई में आयोजित मेगा पीटीएम के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से संवाद किया तथा पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और अन्य बच्चों को भी मन लगाकर पढ़ाई करने अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अभिभावकों से वार्ता करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा घर पर भी उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।हमारा संकल्प है कि प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय आए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और अपने सपनों को साकार करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करे।
