गुरसरांय(झाँसी)। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के छठे दिवस शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलो में मंदिरों व घरों में मां कात्यायिनी की पूजा अर्चना की।नगर के तालाब माता मन्दिर,बाजार,नई बस्ती,परकोटा,नारायणपुरा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,कटरा बाजार,मातवाना,मंडी रोड़, धनाई मोहल्ला में दिव्वन यादव के शंकर जी मंदिर नजदीक पंडाल में भी आज छठवें दिन मैया जी की महा आरती दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।इस दौरान कई धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए को दिन में महिलाओं ने दुर्गा मैया के भजन गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। महा आरती दौरान प्रमुख रूप से देवेन्द्र सिंह दिव्वन यादव,लालू यादव,सुमित यादव आकाश यादव सितिज सेंगर, निशांत रैकवार,पंकज ठाकुर, सोनू ठाकुर,अभिषेक ठाकुर, गौरव सेंगर,शिवा कुशवाहा,रोहित कुशवाहा,ओमकार शिवहरे,समर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही अन्य जगहों पर मां की पूजा-अर्चना के साथ आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा।वही नवरात्रि के छठे दिवस गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली की भव्य और अलौकिक प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है।सुबह से ही यहाँ दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर रात तक जारी रहा।पंडाल में पहुँचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माँ काली के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।आरती सुबह एवं शाम 8:30 बजे होती हैं। सप्तमी के दिन माँ काली जी के दरबार में 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया जायेगा एवं रात 12 बजे महाआरती होगी।वही दोपहर में माँ काली जी के दरबार में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जायेगा।ऐसी मान्यता है कि माँ काली के दरबार में श्रद्धालु जो भी अभिलाषा लेकर आते हैं मां उसे अवश्य पूरा करतीं हैं।पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है,ताकि दूर मौजूद भक्त भी दर्शन का लाभ ले सकें।पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह,मानसी राजपूत,सतेंद्र,अमर पाल सिंह,दीपक सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी पंकज आर्या,गगन यादव,सार्थक नायक,अनुज झां,मनोज अग्रवाल,अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,रवि नामदेव,सागर मिश्रा,मुकुल नामदेव,रवि अग्रवाल,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,उदित झां,भोला,हर्ष व्यास,गौतम लक्षकार,रोहित नामदेव सहित हजारों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।
