समथर (झांसी) शासन द्वारा साइबर अपराध, साइबर ठगी बचाव एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत के नेतृत्व में आज थाना समथर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक करने व साईबर सुरक्षा के सम्बंध मे एक वृहद कार्यशाला अभियान के तहत यूपी पुलिस के आफिसियल यूटूब चैनल के माध्यम से नगर समथर में स्थित आर एस पब्लिक स्कूल व जिया टैलेंट यूनिवर्स डे स्कूल मे साइबर अपराध एवं ठगी से बचने एवं सुरक्षा हेतु कार्यक्रम आयोजन किया गया और समथर पुलिस टीम द्वारा विद्यालय के बच्चों को विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर समथर पुलिस एवं प्रधानाचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
