समथर (झांसी)। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के चुनाव प्रवासी हरेंद्र विक्रम सिंह ने झांसी जनपद के समथर नगर में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।बैठक के दौरान चुनाव प्रवासी हरेंद्र विक्रम सिंह ने नगर पालिका परिषद समथर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना से भी महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर शत्रुघ्न सिंह परिहार, मनोज गुप्ता, भाजपा ग्रामीण के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी पवन बुलकिया, पूंछ के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर, प्रतिपाल सिंह पिंकू दांगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं की इस बैठक को स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
