गुरसरांय (झांसी)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।नगर के माता मंदिर सहित विभिन्न ग्रामों के देवी मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।पंडितों के अनुसार प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है और इनकी आराधना से मन को स्थिरता और शक्ति प्राप्त होती है।कई घरों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर कलश स्थापना की। सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसरों में गुरसरांय पुलिस व्यवस्था देखी गई। गुरसरांय नगर में पटकाना मोहल्ला और मातवाना में भव्य प्रतिवर्ष की भांति मां काली का दरबार लोगों ने भव्यता के साथ लगाया जहां पर देर रात विधि विधान से पूजा के उपरांत मां के आकर्षक धार्मिक श्रद्धा पूर्ण भाव के भजनों की गूंज रही जिसमें भक्ति रूपी संगम में हजारों से श्रद्धालु डुबकी लगाते देखें गए तो दूसरी ओर तालाब माता मंदिर पर जवारे खप्परों में पूरे नगर से लेकर आसपास के गांव के लोगों ने जवारे बोए और श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना की वही धनाई मोहल्ला में शंकर जी मंदिर मार्ग पर मां दुर्गा का प्रतिवर्ष की भांति दरबार भव्य पंडाल में स्थापित कर विधि विधान से पंडित आचार्य बृजेंद्र शुक्ला पूजा अर्चना की और महा आरती हुई वही मुख्य सड़क कटरा पप्पू सेठ दुकान के बगल में भव्य दरबार स्थापित किया गया।इस प्रकार कटरा बाजार से लेकर मुख्य बाजार हनुमान जी मंदिर,गुराई बाजार सहित जगह-जगह माता मैया के दरबार स्थापित किए गए।
