सिमरधा_गरौठा। ऋषि विश्वामित्र फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सिमरधा के तत्वावधान में शाला परिसर में किसानों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाओं के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी, फसल और मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान विशेषज्ञों ने गाय-भैंस के गोबर से जैविक खाद बनाने, बीजामृत एवं जीवामृत तैयार करने की विधि और खेत में उसके प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी।बैठक के अंत में सभी किसानों को प्राकृतिक खेती की समझ विकसित करने के लिए पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
