गुरसरांय (झांसी)। 3 अक्टूबर शनिवार की संध्या नगर के प्रतिष्ठित भगवान श्री परशुराम मंदिर पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।शाम 5:00 बजे शुरू हुए इस आयोजन की शुरुआत भगवान श्रीहनुमान जी और भगवान श्रीपरशुराम जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई। संकटमोचन श्रीहनुमान जी के गुणगान और भगवान श्रीराम की महिमा से सजे श्रीसुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ करते हुए वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक रूप से प्रेरक था,बल्कि समाज में एकता और संस्कारों की भावना को भी प्रकट करता है। आज की आरती प श्री प्रमोद स्वामी जी ने की।इस अवसर पर , रासबिहारी तिवारी,अखिलेश पिपरिया,रामनारायण पस्तोर, प्रदीप कोठारी अशोक मिश्रा,प्रमोद स्वामी जी शिवकुमार तिवारी, दिनेश अड़जरिया,जेजे मिश्रा, अश्वनी पस्तोर,अरुण चतुर्वेदी, स्वदेश पाठक,राजकुमार गुप्ता,अशोक मिश्रा,गौरव पटेरिया, विजय नायक, योगेश व्यास,मोनू मिश्रा,अशोक पटेरिया,हेमंत विदुआ,केशकुमार पुजारी, गिरीश अरजरिया, अवनीश देवलिया,अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।बताते चलें कि माह के प्रथम शनिवार को श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जाता है।
