समथर , झांसी
दिनांक: 02 अक्टूबर, 2026
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर जनपद झांसी के थाना समथर परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के उपरांत थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत व उपस्थित समस्त पुलिस बल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस पावन अवसर पर थानाध्यक्ष ने थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। साथ ही, आम जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी निष्ठा, मुस्तैदी व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।
व इसके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्नजेश कुमार भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों के विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके दिखाए सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलकर ही हम समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रख सकते हैं। इस दौरान थाना समथर के समस्त उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। व सभी को मिष्ठान वितरण किया गया
