समथर (झांसी) साइबर ठगी व साइबर अपराध से बचने हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत के नेतृत्व में समथर थाना पुलिस द्वारा नगर में स्थित महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समथर थाना पुलिस द्वारा विद्यालय की छात्र/छात्राओं को साइबर के माध्यम से होने वाले खतरे व उनके निवारण हेतु उपाय व सावधानी बरतने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई और विद्यालय की वालक एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम सेल प्रभारी उपनिरीक्षक गंभीर सिंह,का 0 मु0 1533 प्रभात कुमार म0का0 दीक्षा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Please follow and like us:
