झाँसी –आज दिनांक 02.10.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन झाँसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।*
*कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा, नारी एवं बाल सुरक्षा तथा समाज में महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति शपथ दिलाई गई। साथ ही महात्मा गाँधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।*
*इस अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए पदकों से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। निरीक्षक श्री अमर नाथ यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उपनिरीक्षक (लिपिक) श्री सुनील कुमार यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री आनन्द स्वरूप तथा मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री अरूण कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।*
*कार्यक्रम में प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी डॉ अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती असमा वकार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*
