गुरसरांय (झांसी)। थाना गुरसरांय पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की संपत्ति कुर्क कर उसे मालखाने में जमा कराया। पुलिस के अनुसार केस नंबर 1034/24, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत प्रहलाद पुत्र रामसहाय निवासी मोहल्ला गांधीनगर, कस्बा व थाना गुरसरांय के विरुद्ध कार्रवाई की गई।उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह,हेड कांस्टेबल अमृत सिंह एवं महिला कांस्टेबल नीलम के साथ धारा 83 सीआरपीसी की तामील की। पुलिस द्वारा कुर्क की गई संपत्ति को सूची के अनुसार कब्जे में लेकर मालग्रह में सुरक्षित रखवाया गया।कुर्क किए गए सामान में एक लकड़ी का डबल बेड, तीन लकड़ी के सोफा, मोटरसाइकिल संख्या यूपी 93 बीएन 7998, लोहे की अलमारी,लोहे का बक्सा, छोटा बक्सा,गैस सिलेंडर, बड़ी लोहे की टंकी,दो स्टील के कलसे,एक स्टील की टंकी, प्लास्टिक का टब,साइकिल, दीवार घड़ी,दो गद्दे और एक स्टेप्लाइजर शामिल हैं।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोहल्ला गांधीनगर निवासी अलख प्रकाश तथा मोहल्ला कटरा निवासी संतोष को गवाह बनाया। मालखाना प्रभारी को कुर्कशुदा सामान का विवरण संबंधित रजिस्टर में सूची के अनुसार दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
