झांसी दि-01अक्टूबर 2026-जनपद में स्वास्थ्य विभाग झांसी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला माननीय सदर विधायक श्री रवि शर्मा जी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ आरके सोनी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर बीकेडी चौराहा होते हुए वापस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में समाप्त हुई। शुभारंभ रैली में माननीय सदर विधायक श्री रवि शर्मा जी, अपर निदेशक डॉ आर के सोनी, सीएमओ डॉ शिशिर पुरी सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, आशा कार्यकत्री,नगर निगम, कृषि, आईसीडीएस, पंचायतीराज विभाग के साथ राघवेंद्र नर्सिंग कॉलेज के छात्र व छात्राएं सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम माननीय विधायक जी ने सभी को संचारी की शपथ दिलायी
1 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में दिनांक 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें मलेरिया, डेंगू, टीबी, कुष्ठ रोगियों की सूची बनाई जाएगी और उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि सरकार द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रयास किए जा रहे हैं तथा जन भागीदारी से संचारी रोगों पर नियंत्रण किया जा सकता है। हर रविवार मच्छर पर वार का नारा दिया और प्रत्येक रविवार को सभी जनमानस को अपने अपने घरों में कूलर, फ्रिज, टंकी आदि में जमा हुए पानी को साफ करने हेतु खा गया उन्होंने रैली में उपस्थित कृषि, नगर-निगम, आईसीडीएस, पंचायत राज विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को मिलजुल कर कार्य करने तथा जनपद झांसी को संचारी रोगों से मुक्त करने हेतु परामर्श दिया।
माननीय सदर विधायक श्री रवि शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु संचारी अभियान चलाया जा रहा है जिसके कारण जनमानस में रोगों से बचाव हेतु काफी जागरूकता आई है जिससे रोगों के साथ उनकी आर्थिक क्षति भी कम हो रही है
डॉ आर के सोनी अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं प. क. झांसी मंडल झांसी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में प्राइवेट चिकित्सकों से संपर्क करते हुए जानकारी प्राप्त करे कि वेक्टर जनित रोगों के अधिक मरीजों की संख्या किस प्रभावित क्षेत्र से आ रहे है जिससे ऑउटब्रेक की स्थिति उत्पन्न न हो और समय रहते हुए उसका निदान किया जा सके
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज ने बताया कि डेंगू के 62 रोगी पाए गए थे, वर्तमान में 1 जनवरी 2026 से अभी तक 36 डेंगू रोगी मिले हैं। जो उपचार के उपरांत सभी स्वस्थ्य है यह अभियान 11 विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के एन एम त्रिपाठी, डॉ यू. एन. सिंह जिला क्षय रोग अधिकारी, डीआईओ डॉ रविशंकर, डीएसओ डॉ रमाकांत स्वर्णकार, नोडल अधिकारी डॉ उत्सव राज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीत कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी श्री आर के त्रिपाठी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत, सहित कृषि विभाग से श्री सुनील यादव, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि एवं मलेरिया विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
