गुरसरांय(झांसी)। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ब्लॉक गुरसरांय व बामौर की संयुक्त बैठक का आयोजन गुरसरांय में स्थित एक विवाह घर में किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप टांडा मण्डल अध्यक्ष रहे तथा अध्यक्षता श्याम सिंह प्रधान प्रतिनिधि अस्ता ने की। संगठन के गुरसरांय ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह परमार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।बैठक में मनरेगा का बकाया भुगतान, अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर दबाव, गौशाला संचालन व अन्य विकास कार्यों में आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदीप टांडा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। समस्याओं को सूचीबद्ध कर जिला मुख्यालय पर एक ज्ञापन दिया जाएगा।
वहीं जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार द्विवेदी ने कहा ग्राम पंचायत का लगभग 4 साल से सामग्री मद का भुगतान नहीं हुआ है। यदि समय रहते नहीं हुआ तो संगठन हर जिले में धरना प्रदर्शन करेगा। गौशाला संचालन तथा अन्य काम करने में लगातार समस्याएं आ रही हैं। जिसके लिए प्रधान संगठन 5 अक्टूबर को जिलाधिकारी झांसी को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपेंगे।इस मौके पर अनुज कुमार द्विवेदी नागर, प्रवेंद्र सिंह चौहान ढिपकई, मनोज यादव, खड़ौरा,चन्द्रभान सिंह गुढ़ा, इं. रामस्वरूप घोष बंका पहाड़ी, इंदपाल राजपूत, नरेन्द्र शर्मा जलालपुरा, दीपेंद्र सिंह लोधी बसारी, बृजेश राजपूत निमगहना,रमा राजेंद्र दुरखुरू, भगत सिंह फरीदा, विजय सिंह गोहना,अरविंद रावत मैगांव, दीपेंद्र सिंह टेहरका,राजकुमार गढ़ीकरगांय,परमलाल पसराई,आशीष कुमार सुट्टा, इंद्रपाल सिंह राजपूत खेरी, राम प्रसाद वर्मा बरौटा, रामलली दखनेश्वर, सूरज प्रसाद धमनोड़, प्रमोद कुमार सिया, राजेश पटेल सरसेंड़ा, बृजेश मिश्रा परसुवा, देवेंद्र सिंह यादव केदार ताई, मनु यादव बंगरा, राम सहोदर लिधौरा, रणवीर सिंह देवरा खुर्द, भूपेंद्र सिंह अहरोरा, राजेश कुमार यादव लखावती, नंदकिशोर राजपूत ग्यारई, वीरेंद्र कुमार इस्किल बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान प्रशासक मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष बामौर ने किया।
