गुरसरांय (झाँसी)। नगर पालिका परिषद गुरसरांय कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के आवेदन भी लिए गए।अधिशासी अधिकारी/उपजिलाधिकारी न्यायिक गरौठा लालधर सिंह यादव के आदेशानुसार व वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव के निर्देशन में एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्येन्द्र प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता में इस आयोजन को शुरू कराया गया।जनप्रतिनिधि ब्रजेन्द्र यादव पार्षद और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने शिविर में सभी पालिका कर्मचारियों एवं लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में श्याम शिवहरे पूर्व पार्षद, लक्ष्मण,राकेश, विनय, हरिओम,उमेश कुमार,राजेश, माइकल, रामदेवी, सूर्यप्रकाश सहित सभी लोगों का शुगर व बीपी चेकअप किया गया।इसी क्रम में निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण बुधौलिया द्वारा सफाई मित्रों का सम्मान एवं पीपीई किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर पालिका कार्यालय में सुबह 8:00 बजे सभी पालिका कर्मचारियों ने देखा।इस दौरान वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव,निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण बुधौलिया,दीपक कुमार,प्रकाश नारायण दीक्षित,कंप्यूटर ऑपरेटर सर्वेश कुमार खरे,कंप्यूटर ऑपरेटर जयनारायण कुशवाहा,उमेश कुमार, रामदेवी,राकेश सोनी,प्रिंय राजौरिया,अनुराग,सचिन श्रीवास्तव,अमित, राजेश माली,प्रमोद यादव,सफाई नायक राजेश कुमार,सफाई नायक अखिलेश,राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
