गुरसराय (झांसी)। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के तत्वावधान में नगर गुरसरांय के मुख्य बाजार में हनुमान जी मंदिर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भव्य मशाल जुलूस निकाला जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त हुआ।मशाल जुलूस को लेकर नगर के युवाओं में अलग उत्साह देखने को मिला।जगह-जगह नगरवासियों ने बाजार में मशाल जुलूस का किया स्वागत। बुंदेलखंड राज्य के नारों से गुंजायमान रहा मुख्य बाजार व गांधी पार्क।गांधी पार्क में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार ने प्रभू श्रीराम को साक्षी मानकर तीन साल के भीतर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा किया गया था। तीन साल की जगह 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु अभी तक कार्यवाही प्रारम्भ नही हुई है, जिसके लिये सत्तादल के जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज नही उठाई गई है इसलिए उनके खिलाफ ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उ.प्र. में होने वाले 2027 के चुनाव, म.प्र. में होने वाले 2028 के चुनाव एवं 2029 में होने वाले आम चुनावों में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों की कलाई पर प्रभु रामराजा सरकार के चरणों में पुजवाये गये ‘‘राम बन्धन’’ कलावा बांधकर सत्ताधारी दल के प्रत्याषियों को हराने का कार्य किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि सत्ताधारी दल बुन्देलखण्ड क्षेत्र में एक चौथाई से भी कम सीटें हीं जीत पाये। अनशन, सत्याग्रह एवं ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान में लोगों को बड़ी संख्या में जोड़ा जा रहा है। अनशन एवं सत्याग्रह व ‘‘राम कौ कौल’’ (कसम) अभियान के लिये बुन्देलखण्ड की जनता को आने वाले चुनाव में सत्ताधारियों को हराने के लिये गंगाजली उठवाकर इस अभियान में गांव-गांव व वार्डो से योद्धाओं को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया गया कि गांधी उद्यान, झाँसी में 21 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले अनशन, सत्याग्रह एवं ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’ अभियान में पधारकर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अपने पदाधिकारियों से उपस्थित होकर सफल बनायें। मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से रघुराज शर्मा, प्रदीप झा, अनिल कश्यप,रामभरोसे पेंटर,रमेश मौर्या, मेजर अखिलेश पिपरैया, रघुवीर सिंह यादव, संतोष त्रिपाठी, गोविन्द सिंह सेंगर, साधूराम साहू, चन्द्रप्रकाश चौरसिया, सूरज माते खिरिया, सुरेन्द्र सिंह पप्पू पुरैनियां, धर्मेन्द्र प्रजापति अड़जरा, आजाद मेम्बर, जय प्रकाश मिस्त्री, वीरेंद्र सिंह यादव वीरू, अजय मोर्या पार्षद, सुनील श्रीवास पार्षद, गगन यादव, मुकेश पुजारी, प्रवीण श्रीवास्तव, रामदास पाठक, देवेन्द्र सिंह यादव देव मातवाना, मानवेन्द्र सिंह, आत्मा राम मास्टर, ग्या प्रसाद मिस्त्री,मोहित सिंह घोष भक्त जी, भरत सागर, सुरेश जैन, रवि कौशल, नीरज खरे, रामशरण गुप्ता,प्रशांत नायक, पंकज झा, नारायण दास पांचाल, साकिर खान सहित दर्जनों लोग बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
