गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में 28 सितंबर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा,भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा की रक्तदान सबसे महान पुण्य का कार्य है इससे कई लोगों को पुनः जीवन दान मिलता है इसलिए यहां पर चिकित्सकों से लेकर युवाओं ने जो रक्तदान किया है उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई ने कहा की हमारे सभी युवा साथियों द्वारा कई वर्षों से सीएचसी गुरसरांय में प्रति वर्ष रक्तदान किया जा रहा है इस बार देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर यह पवित्र काम दूसरी बार करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है और देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है की समाज में हमेशा त्याग भाव से मानवता के लिए अच्छे काम सभी को करना चाहिए। वहीं एमएलसी रमा निरंजन के गरौठा विधानसभा प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर ने इस दौरान रक्तदान करने वाले चिकित्सकों से लेकर भाजपा के युवा साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन द्वारा राज्य रक्त संचरण परिषद उत्तर प्रदेश के रक्त केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर,योगेंद्र सिंह एलटी,संदीप कुमार एनसीडी,आनंद कुमार,वही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई,अनुज मिश्रा,निर्मल शर्मा,मोहित राजपूत,सुशांत घोष,अमन अग्रवाल सहित एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले चिकित्सकों व भाजपा के सभी रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर ओपी राठौर,डॉक्टर अमित निरंजन डॉक्टर सिद्धार्थ रावत,डॉक्टर अनुराग गुप्ता,सतेन्द्र तिवारी ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी,नितेय रावत,धर्मेंद्र राज,संतोष कुमार,अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने किया और आभार व्यक्त पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर ने किया।
डॉक्टर ओपी राठौर व स्टाफ की हुई सराहना
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर सहित उनके स्टाफ द्वारा जहां आज बढ़ चढ़कर रक्तदान देकर एक नेक काम किया है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी को वखूबी निभाकर जहां नमो सेवा संकल्प अभियान में 27 सितंबर को वृद्धा आश्रम में असहाय व वृद्ध जनों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए लगातार गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन रात मरीजों की बेहतरीन सेवाएं करने के लिए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि से लेकर क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने डॉक्टर ओपी राठौर की व स्वास्थ्य विभाग गुरसरांय की सेवाओं की सराहना की है।
