झांसी गरौठा
संपूर्ण समाधान दिवस हर माह के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार गरौठा में जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने भी मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 50, विकास के 22, विद्युत के 4, पुलिस के 18, समाज कल्याण के 7, नगर पंचायत के 3 तथा अन्य विभागों से संबंधित 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। कुल 119 शिकायतों में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
