गुरसरांय (झांसी)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत समाज कल्याण विभाग झांसी के तत्वाधान में 19 सितंबर शनिवार को खुशबू गार्डन गुरसरांय में 38 शादी सभी जाति धर्म के लोगों की उनके रीति रिवाज अनुसार भव्यता से संपन्न हुई।जहां पर हिंदुओं की शादी में पंडितों ने विधिवत सात फेरे लेकर वर-वधु को वेद उच्चारण के साथ भांवरै पढ़बाई और सात वचन वर-वधु ने एक दूसरे को देकर नवदंपति जीवन सफलता हेतु संकल्प लिया वही मुस्लिम रीति रिवाज से भी निकाह काजी ने पढाया कुल 38 शादियों में गुरसरांय ब्लॉक से 09 जोड़े,बामौर ब्लॉक से 09,मोठ़ ब्लॉक से 07,बंगरा ब्लॉक से 06, मऊरानीपुर ब्लॉक से 03 नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर से 03, नगर पंचायत कटेरा से 01 जोडे़ आए हुए थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सम्मिलित हुए वर-वधू पक्ष के बारातियों और धरातियों का शाही शादी समारोह और भी यादगार जब हो गई जब जनप्रतिनिधियों से लेकर झांसी जनपद के जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी ने वर-वधू के ऊपर पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी से स्वागत किया। और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी। इसमें प्रमुख रूप से गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन,जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी,गुरसरांय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल,पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर एमएलसी प्रतिनिधि, रमाकांत पटेल प्रधान मडो़री,एसडीएम गरौठा सुनील कुमार,खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय गौरव कुमार के अलावा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी झांसी केपी सिंह वही विकासखण्ड से एडीओं पंचायत बामौर बाबू सिंह,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी अनुज पाठक,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी बामौर कुमकुम उदैनिया,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी बंगरा निखिल तिवारी,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी मऊरानीपुर देवेन्द्र आदि कई ब्लॉकों से आए हुए प्रमुख अधिकारियों में विनीत विश्वकर्मा,शिवप्रताप पटेल,सुनील कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार,महेंद्र चौधरी, नितिन कुमार,भरत व्यास,अनंत देव शर्मा यह सभी बामौर ब्लॉक से जबकि गुरसरांय ब्लॉक से रामप्रकाश निरंजन,तेज सिंह निरंजन,अशोक गुप्ता,रविंद्र निरंजन,रजत अग्रवाल,प्रदीप सोनी, विजय कुमार,श्लोक सिंह,शिवम बाबू सहित बड़ी संख्या में नगर व विभिन्न तहसील क्षेत्रों के लोग कार्यक्रम में मौजूद है।
