गरौठा झांसी- संपूर्ण समाधान दिवस गरौठा में गरीबदास पुत्र बोरे बरार ने जिलाधिकारी झांसी को प्रार्थना पत्र दिया कि उसके मकान के सामने जो रास्ता है उस पर दबंगई की दम पर जगदीश पुत्र रामोले निवासी एवनी अवैध कब्जा करके मकान बना रहा है जब मैं मना किया तू गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा जिसकी शिकायत मैंने चौकी पर जाकर पंडवाहा पर की लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं की गई लेखपाल की शह पर दबंग कब्जा कर रहा है जबकि जो मकान बना रहा है उसके पास जगह की कोई कागज नहीं है लेखपाल रुपए लेकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करवा रहा है जबकि सरकार की मंशा है की रास्तों पर अवैध कब्जे ना किये जाय शासन के निर्देशों का का पालन करने की मांग की है एवं फरियादी ने मकान के सामने रास्ता दिलाए जाने की मांग जिलाधिकारी झांसी से की है अब देखना है रास्ता मिलता है कि फरियादी यूं ही दरबदर फिरता है
