समथर (झांसी) – नगर में बड़े धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी। राधा रानी के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु भक्त भक्ति में मग्न होकर खूब झूमे नाचे। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा रानी के धर्म प्रेमियों ने अपने अपने घरों में पतलियां लल लड़ी झालरों व गुब्बारों से मां का दरवार सजाया और मां राधा रानी का ह्रदय भाव से जन्मोत्सव मनाया। राधा रानी के जन्मोत्सव पर कीर्तन मंडली कलाकारों ने सुर सरगम की ताल में सोहरे, बधाइयां व एक से एक भजन प्रस्तुत किए। जिन्हें सुन दरवार में उपस्थित श्रद्धालू जन भक्तिमय होकर खूब झूमे नाचे। राधा अष्टमी कार्यक्रम आयोजक श्रद्धालुओं ने राधा जन्मोत्सव पर खेल खिलौने फल मिष्ठान वस्त्र आदि वितरण कर पुरुस्कार भेंट करने की रस्म अदा की। राधा रानी के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव में सम्मिलित होकर राधा रानी की आरती कर जयकारा लगाया। और मां के भव्य स्वरूप के दर्शन कर उनके वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर में चौपड़ बाजार स्थित प्रमोद चचौदिया मिंटू चचौदिया के राधा वल्लभ मंदिर में बड़े धूमधाम से राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया।नगर के मुहल्ला नई बस्ती बृजमोहन उर्फ पप्पन नगाइच के यहां बड़े हर्षोल्लास से राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। नगर पालिका पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी मनोज गुप्ता के यहां बड़े धूमधाम से राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया। मुहल्ला नई वस्ती दीपू नगाइच के यहां बड़े धूमधाम से राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया।बृजबिहारी व्यास, के यहां बड़े धूमधाम से राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया, सुनील गुप्ता के यहां राधाजी का जन्मोत्सव मनाया गया , बृजभूषण नगाइच वकील साहब सहित नगर में अन्य जगह श्रद्धालु भक्तों ने बड़े ह्रदय भाव से दरवार सजाकर विधिपूर्वक पूजन अर्चन व आरती कर राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव पर नगर में हर जगह रात भर गाना बजाना हुआ। कीर्तन मंडली कलाकारों द्वारा बधाइयां सोहरे प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा आरती कर जयकारा लगाया गया। इस पावन अवसर पर जगह जगह फल मिष्ठान आदि का प्रसाद वितरण किया गया। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर नगर में कई जगह श्रद्धालु भक्तों द्वारा दधी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भक्तों द्वारा कई जगह दधी मटकी फोड़ी गई। और श्री राधे कृष्ण का जयकारा लगाया गया। बृजभान दुलारी श्यामा प्यारी राधा रानी के जयकारों से सारा नगर गुंजमय हो गया।हर जगह राधा रानी के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा।
