झाँसी- आज दिनांक 18.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा थाना नवाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। झाँसी पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।
Please follow and like us:
